मोबाइल को लेकर पिता से नाराज किशोर घर से निकला:चित्रकूट में ट्रेन की चपेट में आकर मौत, काम करके लौटा था घर

Nov 17, 2026 - 14:06
0
मोबाइल को लेकर पिता से नाराज किशोर घर से निकला:चित्रकूट में ट्रेन की चपेट में आकर मौत, काम करके लौटा था घर
चित्रकूट के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र में सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से श्यामलाल (17) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्यामलाल पुत्र उदयनारायण सोमवार को मजदूरी करने गया था। शाम को घर लौटने के बाद उसने पिता से टचस्क्रीन मोबाइल फोन दिलाने की जिद की। पिता ने मोबाइल खरीदने से मना कर दिया, जिसके बाद वह नाराज होकर रात करीब 9 बजे घर से निकल गया। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने की जानकारी पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। शिवरामपुर चौकी प्रभारी रमेश मिश्रा ने बताया कि किशोर की मौत का कारण अभी साफ नहीं है। पिता के मुताबिक, मोबाइल फोन को लेकर घर में बात हुई थी और इसके बाद किशोर नाराज होकर चला गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User