लखनऊ में देवोत्थान एकादशी पर विष्णु पूजा:इंदिरा नगर में महिलाओं ने गन्ने व सिंघाड़े अर्पित किए, मांगलिक कार्य शुरू
लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित ए-ब्लॉक में देवोत्थान एकादशी के अवसर पर महिलाओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। 20 नवंबर को महिलाओं ने गन्ने और सिंघाड़े के साथ भगवान श्रीहरि की पूजा की और सभी के मांगलिक कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)