लखनऊ में करंट लगने से बुजुर्ग महिला किसान की मौत:खेत में काम करते वक्त गिरा हाईटेंशन तार, हाथ में छूते ही गिरकर तड़पने लगीं
काकोरी में सोमवार शाम खेत में हाईटेंशन तार गिरने से काम कर रही 65 साल की महिला किसान की मौत हो गई। तार गिरकर लोहे के तारबाड़ से छुआ हुआ था। तारबाड़ बाएं हाथ में छूते ही महिला गिरकर तड़पने लगीं। उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान राजवती पत्नी मदन मौर्य के रूप में हुई है। उनके बेटे अमित मौर्य के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 4 बजे राजवती खेत में काम करने गई थीं। करंट लगने से उनका बायां हाथ झुलस गया और तेज झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़ीं। ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित किया खेत में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन राजवती को पास के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के खेतों और बागों में बिजली के खुले और पुराने तार लटक रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इन्हें ठीक नहीं कराते। खेतों और आबादी वाले इलाकों में लटक रहे तार बदलने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)