कानपुर में चित्रगुप्त महोत्सव:कागज, कलम और दवात की हुई पूजा, कायस्थ बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
कानपुर में चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति की ओर से लाजपत भवन, मोतीझील में चित्रगुप्त महाराज का वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कागज, कलम और दवात की पूजा-अर्चना, हवन और प्रसाद वितरण के साथ हुई। शाम पांच बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कायस्थ समाज के बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। हालांकि, इस बार कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम उपस्थिति रही। समाज के लोगों ने इसका कारण एक ही तारीख और समय पर चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति और चित्रगुप्त समिति की ओर से अलग-अलग आयोजन होना बताया। इस विषय पर चर्चा करते हुए भविष्य में अंग्रेजी वर्ष के अनुसार दोनों समितियों का वार्षिक कार्यक्रम एक ही दिन आयोजित करने पर मंथन करने की बात कही गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर दोनों समितियों को बधाई दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)