उपनिरीक्षक राकेश गिरी बने इंस्पेक्टर:फिरोजाबाद में एसएसपी ने कंधों पर लगाए स्टार, दी बधाई
फिरोजाबाद में तैनात उपनिरीक्षक राकेश गिरी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद जयबिन्द गुप्ता (आईपीएस) भी मौजूद रहे। राकेश गिरी वर्तमान में पुलिस कार्यालय स्थित वाचक कार्यालय में तैनात हैं। पदोन्नति के बाद एसएसपी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मी के सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। यह उसके अनुभव, कार्यक्षमता और विभाग के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राकेश गिरी नए पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा को और मजबूत बनाएंगे। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राकेश गिरी थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल चौकी के प्रभारी और उसके बाद थाना नारखी के थाना अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्हें पदोन्नत किया गया है। पुलिस महकमे के द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)