लखनऊ पंचायत प्रतिनिधियों का विरोध प्रदर्शन:मंत्री ओपी राजभर के आवास पर मिठाई फेंकी, पुलिस से नोकझोक टांगकर इको गार्डन ले गई

Nov 17, 2026 - 11:56
0
लखनऊ पंचायत प्रतिनिधियों का विरोध प्रदर्शन:मंत्री ओपी राजभर के आवास पर मिठाई फेंकी, पुलिस से नोकझोक टांगकर इको गार्डन ले गई
लखनऊ में मंगलवार को पंचायत अधिकार संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास का घेराव करके नारेबाजी किया । 'गांव की सरकार नहीं - तो विधानसभा की सरकार नहीं' , 'पंचायत चुनाव जल्द करवाओ' के नारे लगाए । प्रदर्शन में प्रदेश भर से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। नाराज प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के आवास पर मिठाई के डिब्बे फेंके। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने समय पर चुनाव न कराए जाने को लोकतंत्र कि हत्या बताया। 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो चुका पंचायत प्रतिनि आनंद कुमार ने कहा कि चुनाव होना बेहद जरूरी है । 26 मई 2026 को प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाया गया था वो भी जल्द पूरा हो गया । इसलिए हम चाहते हैं कि जितनी जल्दी हो सके उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव करवा दिया जाए। भारतीय संविधान के भाग-9 के अनुच्छेद 243-E एवं 243-K पंचायतों के नियमित और समयबद्ध चुनाव की संवैधानिक गारंटी है, जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 करोड़ ग्रामीण जनता और 8 लाख प्रत्याशी उम्मीद लगाए बैठे हैं। अगर हमें लिखित में आश्वासन नहीं मिला तो हम इस सरकार की विदाई निश्चित करेंगे। दोबारा कार्यकाल एक्सटेंशन के खिलाफ उन्होंने ने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान विरोधी है । इसीलिए संविधान की मूल भावना को दरकिनार करके पंचायती चुनाव समय पर नहीं करवा रही है। इन्होंने कहा कि 26 मई 2026 तक चुनाव हो जाना चाहिए था। कार्यकाल पूरा हो गया जिसके बाद सरकार ने 6 महीने का एक्सटेंशन कर दिया है। अब सरकार चाहती है कि 6 महीने का एक्सटेंशन और कर दें जो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। संविधान में विश्वास रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति की यही मांग है कि चुनाव समय पर हो। पंचायती राज मंत्री पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ये तानाशाही सरकार पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है। प्रत्याशियों और आम जनता को सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है गांव में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 12 जून 2026 से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं मगर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। नाराजगी जताते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को कहा कि उनको हम लोग फालतू मंत्री समझते हैं। उनके एक बयान की वजह से 8 लाख प्रत्याशी मैदान में उतरे और अब ना तारीख की घोषणा हो रही है और ना मंत्री सामने आ रहे हैं। हम सभी लोग परेशान हो चुके हैं।मगर जबतक चुनाव कि तारीख नहीं लेलेंगे लखनऊ से वापस नहीं जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User