ललितपुर में दिग्विजय सिंह ने किया माता तुलसी का पूजन:देवउठनी एकादशी पर की पूजा, भगवान विष्णु से मांगी खुशहाली
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे ललितपुर में देवउठनी एकादशी पर माता तुलसी का पूजन किया। वह इन दिनों सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान विष्णु और माता तुलसी से देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गुड्डू राजा के फार्म हाउस पर किया पूजन दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा के काला पहाड़ स्थित फार्म हाउस पर पूजा की। इस दौरान गुड्डू राजा और शशि राजा बुंदेला भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान विष्णु और माता तुलसी से देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। देवउठनी एकादशी पर होती है तुलसी पूजा देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने और मांगलिक कार्यों की शुरुआत का पर्व माना जाता है। इस दिन माता तुलसी की पूजा करने की भी परंपरा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)