यूपी बार काउंसिल चुनाव में 1536 मतों की गिनती हुई:1168.35 मत ट्रांसफर, 275 निष्प्रभावी; शिव किशोर गौड़ चौथे स्थान पर
प्रयागराज बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में शुक्रवार, 20 नवंबर को 79 प्रत्याशियों के मतों की गिनती पूरी हुई। एलिमिनेशन प्रक्रिया के तहत इलाहाबाद स्थित बार काउंसिल कार्यालय में कुल 1536 मतों की वैल्यू गिनी गई। इनमें से 1168.35 मत वैध पाए गए। वरीयता के आधार पर ये मत बाकी प्रत्याशियों के खाते में ट्रांसफर किए गए। अगली वरीयता नहीं मिलने के कारण 275 मत निष्प्रभावी हो गए। शुक्रवार की गिनती के बाद चुनाव में 41 प्रत्याशी बचे हैं। इनमें तीन प्रत्याशी 7088 मतों का कोटा पूरा कर निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। इनमें कानपुर नगर के अनुराग पांडेय, लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल और प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा 'नगरहा' शामिल हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बुलंदशहर के शिव किशोर गौड़ 7032.79 मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं। प्रयागराज के पंचू राम मौर्य 5830.15 मतों के साथ पांचवें और अजय यादव 5491.30 मतों के साथ छठे स्थान पर हैं। आगरा के हरजीत अरोड़ा 4954.72 मतों के साथ सातवें और प्रयागराज के अमरेंद्र नाथ सिंह 4894.63 मतों के साथ आठवें स्थान पर हैं। शुक्रवार के एलिमिनेशन में बदायूं के गुर दयाल को 422 मतों का लाभ मिला। सहारनपुर के रजनीश 2789.96 मतों के साथ 41वें स्थान पर हैं। उनका आंशिक एलिमिनेशन शुरू हो गया है। अब बाकी सीटों के लिए 38 प्रत्याशियों के बीच मतों के ट्रांसफर और एलिमिनेशन की प्रक्रिया जारी रहेगी। हर चरण में बाहर होने वाले प्रत्याशियों के मत अगली वरीयता के आधार पर दूसरे प्रत्याशियों को दिए जाएंगे। इसके बाद चुनाव के अंतिम नतीजे सामने आएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)