ललितपुर में तार जोड़ते समय युवक को करंट लगा:20 फीट ऊंचे खंभे से गिरा, हालत गंभीर; संविदा कर्मी के साथ गया था
ललितपुर में बुधवार सुबह 10 बजे बिजली का तार जोड़ते समय 26 वर्षीय देशराज को करंट लग गया। वह 20 फीट ऊंचे खंभे से गिरकर घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर है। देशराज को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर ले जाया गया। वह कोतवाली सदर के तहत आने वाले ग्राम मिर्चवारा का रहने वाला है और खुशीलाल का बेटा है। देशराज बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक संविदा कर्मी के साथ अनौरा में बिजली ठीक करने गया था। वह खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था, तभी उसे करंट लगा और वह नीचे गिर गया। उसका साथी उसे मेडिकल कॉलेज ले गया। देशराज ने बताया कि वह निजी तौर पर संविदा कर्मियों के साथ बिजली ठीक करने का काम करता है। करीब 4 साल पहले भी खंभे पर बिजली ठीक करते समय उसे करंट लगा था और वह गंभीर रूप से झुलस गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)