मॉडल की गिरफ्तारी पर STF चीफ अमिताभ यश से बातचीत:बोले- पुलिस को भटकाने के लिए नेपाल गई थी, फिर वापस भारत आई
लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे मंगलवार को गिरफ्तार हो गई। पिछले 11 दिनों से यूपी पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश कर रही थी। वह घटना के बाद लखनऊ से नेपाल फिर वहां से आगरा होते हुए महाराष्ट्र के नागपुर पहुंच गई थी। STF चीफ अमिताभ यश से बातचीत श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी पर दैनिक भास्कर रिपोर्टर वैभव तिवारी ने एसटीएफ चीफ अमिताभ यश से की जानकारी ली, तो उन्होंने बताया- श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार हुई है। उसे ट्रांजिट डिमांड लेकर लखनऊ लाया जाएगा। सबसे पहले यह पुलिस को भटकाने के लिए नेपाल गई थी। उसके बाद वापस भारत आई। यहां सरेंडर के लिए अप्लाई किया। फिर पुलिस को भटकाने के लिए 1 हजार किलोमीटर दूर नागपुर पहुंच गई। नागपुर के अपार्टमेंट से गिरफ्तार हुई मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को गिरफ्तार किया गया था। उधर, यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा के ड्राइवर आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आमिर शिवा की मौत के समय श्रद्धा के साथ था। लखनऊ में 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा दुबे के खिलाफ हत्या की एफआईआर कराई थी। वारदात के बाद से श्रद्धा फरार थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)