फर्रुखाबाद में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण:मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के निर्देश दिए

Oct 21, 2026 - 17:19
0
फर्रुखाबाद में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण:मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के निर्देश दिए
फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। यह आगरा-खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में तीन बजे तक चला। मकसद चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराना था। कार्मिकों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्मिक चुनाव आयोग के नियम अच्छे से पढ़ लें, ताकि मतदान के दिन दिक्कत न हो। उन्होंने कहा, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रशासन की प्राथमिकता है। मतदाता पहचान, मतपत्रों का रखरखाव, मतदान प्रक्रिया और चुनाव सामग्री जमा करने के तरीके बताए। डीएम ने स्पष्ट किया, नियमों का पालन जरूरी है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्हें मतदान की गोपनीयता, शालीन व्यवहार, समस्या की जानकारी तुरंत अधिकारियों को देने और प्रत्याशियों-मतदाताओं से समान व्यवहार रखने की हिदायत दी गई। प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्य में लगाए गए सभी कार्मिकों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें और मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। निर्वाचन के प्रत्येक चरण में समयबद्धता, अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखना भी आवश्यक बताया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कर ली जाए तथा मतदान कार्मिकों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए। जिससे विधान परिषद के आगरा-खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान निर्धारित मानकों के अनुरूप सकुशल संपन्न कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User