डिप्टी सीएम केशव मौर्य अयोध्या पहुंचे,बस्ती रवाना:एयरपोर्ट पर बोले-23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी

Oct 21, 2026 - 16:14
0
डिप्टी सीएम केशव मौर्य अयोध्या पहुंचे,बस्ती रवाना:एयरपोर्ट पर बोले-23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी
डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज दोपहर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से बस्ती के लिए रवाना हुए।वे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे हैं। विधान परिषद की 11 सीटों पर जीत का दावा केशव मौर्य ने कहा कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी।सपा का सूपड़ा साफ होने की भविष्यवाणी की। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार केशव मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रचंड बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी। सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अयोध्या समेत कुछ सीटों पर जीत के बाद सपा को अहंकार हो गया था, जो आगामी चुनाव में चूर-चूर हो जाएगा। अखिलेश यादव के असली रामराज्य को समाजवादी बताए जाने पर केशव मौर्य ने निशाना साधा।सपा को बताया नकली समाजवादी पार्टी। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि सपा नकली समाजवाद की टोपी पहनकर उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है।केशव मौर्य ने सपा पर अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों को संरक्षण देने तथा जमीनों पर कब्जा कराने का आरोप लगाया। उन्होंने 2012 से 2017 तक की अखिलेश यादव सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की जीत होगी और प्रदेश में सुशासन कायम रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User