'मैं सुंदर नहीं दिखती, मुझे मर जाना चाहिए':गोरखपुर की 12वीं पास छात्रा ने 3 बार किया सुसाइड अटेंप्ट, मां-बाप परेशान
"मैं 19 साल की हूं, सब कहते हैं कि मैं सुंदर हूं, पर शीशे में बदसूरत दिखती हूं। तीन बार मरने की कोशिश कर चुकी हूं, हर बार मेरी किस्मत मुझे बचा लेती है।" यह नीट की तैयारी करने वाली 19 साल की छात्रा की कहानी है। बेटी के जानलेवा कोशिश से मां-बाप भी परेशान रहते हैं। कई जगहों पर दवा कराने के बाद पेरेंट्स बेटी को साइकोलॉजिस्ट के पास लेकर गए। बेटी ने साइकोलॉजिस्ट से अपना दर्द शेयर किया। काउंसिलिंग के बाद साइकोलॉजिस्ट ने बताया कि आपकी बेटी बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से पीड़ित है। मैं क्लास में सबसे पीछे बैठती हूं, ताकि कोई मुझे न देखे बस्ती की रहने वाली नितिका (नाम काल्पनिक) ने बताया कि वह इंटर तक गोरखपुर के एक स्कूल से पढ़ाई की है। 12वीं में अच्छे नंबर आने के बाद वह नीट की तैयारी कर रही है। मां टीचर हैं और पिता प्रदेश के ही एक जिले में प्रशासनिक अधिकारी हैं। छात्रा ने साइकोलॉजिस्ट डॉ. आकृति पांडेय को बताया- लोगों को लगता है कि मुझे क्या कमी है? पढ़ाई में अच्छी हूं, कॉलेज में दोस्त भी हैं, घर में सब प्यार करते हैं। लेकिन, सच ये है कि मैं पिछले 2 साल से हर दिन शीशे से लड़ रही हूं। सुबह उठती हूं, तो सबसे पहले शीशा देखती हूं। मुझे लगता है कि मेरी नाक टेढ़ी है। मेरा चेहरा बेकार है, मेरा पेट बाहर निकला हुआ है। मेरे बाल खराब हैं। मैं 1-1 घंटे तक शीशे के सामने खड़ी रहकर अपना चेहरा ठीक करती हूं। कभी मेकअप, कभी फिल्टर, कभी बालों को बार-बार संवारना। कॉलेज जाती हूं तो लगता है कि सब मुझे ही देख रहे हैं। सब मेरे चेहरे की कमी पर हंस रहे हैं। मैं क्लास में सबसे पीछे बैठती हूं, ताकि कोई मुझे न देखे। फोटो खिंचवाने से डर लगता है। ग्रुप फोटो में मैं मुंह छिपा लेती हूं। इन्हीं वजहों से मैं अब जीना नहीं चाहती हूं। हाथ की नस भी काट चुकी है डॉ. आकृति पांडेय ने बताया कि नितिका दो साल से परिवार को परेशान कर रही है। तीन बार वह सुसाइड का प्रयास कर चुकी है। एक बार अपने हाथ की नस भी काट ली थी। उसका कानपुर और गोरखपुर में कई जगहों पर इलाज चला है। सुधार न होने पर अप्रैल 2026 में पेरेंट्स नितिका को लेकर मेरे पास आए। काउंसलिंग करने पर पता चला कि वह बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से ग्रसित है। उसे प्रॉपर काउंसलिंग की जरूरत है। कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) की मदद से 7 माह में उसके अंदर काफी सुधार हुआ है। ऐसे 2 केस और जानिए 1. चेहरे पर पिंपल्स की वजह से सुसाइड का प्रयास किया गोरखपुर के गुलरिहा इलाके का 18 साल का राहुल (नाम काल्पनिक) 12वीं में स्कूल टॉप किया था। पिता सरकारी नौकरी करते हैं। मां हाउस वाइफ हैं। राहुल के फेस पर पिंपल्स बहुत हैं। इसलिए वह सबसे चेहरा छिपाता है। एक बार छत से कूदकर सुसाइड की कोशिश भी कर चुका है। पैरेंट्स ने डॉक्टरों से राय लेकर साइकोलॉजिस्ट को दिखाया। तब पता चला कि वह बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से ग्रसित है। 12 माह तक उसका इलाज चला। साइको थेरेपी से उसके व्यवहार में काफी बदलाव आया है। पिंपल्स के लिए आयुर्वेदिक इलाज चल रहा है। 2. मैं लड़की की तरह दिखता हूं, मुझे मर जाना चाहिए गोरखपुर शहर में रहने वाला 19 साल का रोहित 2 बार सुसाइड की कोशिश कर चुका है। उसको लगता है कि उसका शरीर लड़कियों की तरह है। उसके पिता रेलकर्मी हैं, जबकि मां हाउस वाइफ हैं। रोहित बचपन से ही मोटा है। उसके पेट और सीने से चर्बी लटकती है। उसे स्कूल में स्टूडेंट चिढ़ाते थे। घर पर वह दिन भर शीशे में खुद को देखता रहता है। जिम भी जाता है। हाल ही में उसका कानपुर के एक कॉलेज में बीटेक में एडमिशन भी हुआ है। वहां पर उसने सुसाइड का प्रयास किया था। इसके बाद से ही पैरेंट्स उसे अपने साथ रख रहे हैं। एक साल से उसको साइको थेरेपी दी जा रही है। जिससे उसके व्यवहार में सुधार आया है। मुख्य लक्षण जानिए संभावित कारण क्या हो सकते हैं, जानिए इसका इलाज भी जानिए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)