मैनपुरी में 7 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल:किसी को नया ब्लॉक तो किसी को अतिरिक्त प्रभार दिया

Nov 24, 2026 - 16:25
0
मैनपुरी में 7 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल:किसी को नया ब्लॉक तो किसी को अतिरिक्त प्रभार दिया
मैनपुरी में बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सात खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी कार्यालय आदेश के तहत कुछ अधिकारियों के विकासखंड बदले गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। दीपक कुमार को जागीर का अतिरिक्त प्रभार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दीपक कुमार को मैनपुरी के साथ कुरावली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब उनसे कुरावली का प्रभार लेकर जागीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरजा चतुर्वेदी नगर क्षेत्र के साथ सुल्तानगंज का अतिरिक्त प्रभार संभालती रहेंगी। आनंद भूषण को बेवर, धर्मराज सरोज को बरनाहल आदेश के अनुसार, आनंद भूषण को करहल से हटाकर बेवर का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। धर्मराज सरोज को नवसृजित कार्यभार के तहत बरनाहल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विनय प्रताप सिंह को कुरावली के साथ घिरोर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नरेंद्र कुमार को किशनी का अतिरिक्त प्रभार नरेंद्र कुमार को करहल के साथ किशनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश यादव 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवंटित विकासखंड में तत्काल कार्यभार ग्रहण कर विभागीय कामकाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यभार ग्रहण करने की सूचना कार्यालय को भी उपलब्ध करानी होगी। आदेश का अनुपालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User