मैनपुरी में बच्चे की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:मां ने अपने भाई पर किया शक; आरोपी को फांसी देने की मांग की

Nov 15, 2026 - 16:12
0
मैनपुरी में बच्चे की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:मां ने अपने भाई पर किया शक; आरोपी को फांसी देने की मांग की
मैनपुरी के आसरा आवास कॉलोनी में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे 6 वर्षीय अफन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की मां यासमीन ने अपने सगे भाई 35 वर्षीय बबलू पुत्र अख्तर पर बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मां बोली- भाई ने पीट-पीटकर मार डाला यासमीन के मुताबिक, उनके भाई बबलू आए दिन उनके साथ मारपीट करते थे और पारिवारिक विवाद के चलते उनसे रंजिश रखते थे। यासमीन ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के कारण बबलू ने उनके बेटे अफन के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। यासमीन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। दूसरी शादी को लेकर परिवार में था विवाद स्थानीय लोगों के मुताबिक, भाई-बहन दोनों आसरा आवास कॉलोनी में रहते थे और उनके बीच अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि यासमीन की दूसरी शादी से परिवार के कुछ लोग नाराज थे। यासमीन के पहले पति से पांच बच्चे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चों के भरण-पोषण को लेकर भी परिवार में विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती थी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। कोतवाली प्रभारी बोले- रिपोर्ट से होगा स्पष्ट खुलासा कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत हुई है, लेकिन मौत का मुख्य कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना और बच्चे की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User