शाहजहांपुर में भाजपा छोड़कर सपा में आए नेताओं का स्वागत:बैठक में 2027 के चुनाव की तैयारी, छह विधानसभा सीटों पर हुई चर्चा
शाहजहांपुर में रविवार दोपहर 2 बजे समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। इसमें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। नेताओं ने जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर पार्टी का वोट बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की बात कही। बैठक में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन की जिम्मेदारियां निभाने की अपील की गई। भाजपा छोड़कर सपा में आए नेताओं का स्वागत हाल ही में लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए प्रदीप पांडे, सौरभ गांधी, गौरव सागर और धर्मेंद्र शर्मा का बैठक में स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और बुके देकर सम्मानित किया। प्रदीप पांडे भाजपा के सहकारिता बैंक के पूर्व चेयरमैन और पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। सौरभ गांधी भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं, गौरव सागर भाजपा नेता और धर्मेंद्र शर्मा नगर पंचायत कलान में भाजपा के सभासद रह चुके हैं। सभी 6 सीटें जीतकर सरकार बनाने का लक्ष्य जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए नेताओं और उनके साथियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में पीडीए और सपा की सरकार बनाने का लक्ष्य है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडे ने कहा कि सपा से पांच साल दूर रहने के बावजूद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका सम्मान बना रहा। अब वे पार्टी को मजबूत करने और जिले की सभी छह सीटें जिताने के लिए अपने समाज के लोगों को सपा से जोड़कर काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)