छठ पर कानपुर होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली-पटना और बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

Nov 11, 2026 - 22:53
0
छठ पर कानपुर होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली-पटना और बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
कानपुर में त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इनमें दिल्ली-पटना, जयपुर-गया और उधना-जयनगर रूट की ट्रेनें शामिल हैं। कानपुर के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन का गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। वहीं, जयपुर-गया स्पेशल भी गोविंदपुरी होकर गुजरेगी। इन ट्रेनों से बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। दिल्ली-पटना स्पेशल गोविंदपुरी पहुंचेगी गाड़ी संख्या 04060 नई दिल्ली-पटना आरक्षित त्योहार स्पेशल 11 नवंबर को रात 10:30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह 12 नवंबर को सुबह 7:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 7:30 बजे रवाना होगी। प्रयागराज होते हुए रात 7:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04059 पटना से 12 नवंबर को रात 10 बजे रवाना होगी। यह 13 नवंबर को सुबह 9:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 9:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। जयपुर-गया स्पेशल का गोविंदपुरी में भी ठहराव गाड़ी संख्या 09727 जयपुर-गया अनारक्षित स्पेशल 12 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे जयपुर से चलेगी। यह रात 11:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद सूबेदारगंज और डीडीयू जंक्शन होते हुए 13 नवंबर को सुबह 10:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09728 गया से 13 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह 14 नवंबर की रात 12:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 9, सामान्य के 4 और एसएलआर के 2 कोच समेत कुल 15 कोच होंगे। दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पहले से चल रही दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का भी विस्तार किया है। नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल (01207/01208) के 18 से 25 नवंबर तक 2 अतिरिक्त फेरे होंगे। वहीं, पुणे-दानापुर स्पेशल (01441/01442) को 14 से 30 नवंबर तक 11 अतिरिक्त फेरों के लिए विस्तारित किया गया है। कानपुर के यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें स्पेशल ट्रेन संख्या 04111 ग्वालियर-बरौनी 12 नवंबर को ग्वालियर से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी। यह शाम 7:40 से 7:45 बजे तक गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद फतेहपुर होते हुए प्रयागराज, वाराणसी, बलिया और छपरा के रास्ते 13 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04112 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल 13 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे बरौनी से चलेगी। यह 14 नवंबर को सुबह 5:10 से 5:15 बजे तक गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी और दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यात्रियों को मिलेगी राहत वहीं, ट्रेन संख्या 04101 ग्वालियर-बरौनी 13 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे ग्वालियर से रवाना होगी। यह शाम 7:40 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 7:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन 14 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04102 बरौनी-ग्वालियर 13 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे बरौनी से रवाना होगी और 14 नवंबर को सुबह 5:10 से 5:15 बजे तक गोविंदपुरी में रुकेगी। दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। दोनों स्पेशल ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर श्रेणी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User