मैनपुरी में नहर में कूदे युवक का शव मिला:सिर पर मिले चोटों के निशान; घर से 50 रुपए लेकर निकला था

Nov 16, 2026 - 15:32
0
मैनपुरी में नहर में कूदे युवक का शव मिला:सिर पर मिले चोटों के निशान; घर से 50 रुपए लेकर निकला था
मैनपुरी के लोअर गंग नहर में रविवार को कूदे 25 वर्षीय युवक का शव सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बरामद हुआ। मृतक की पहचान आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर नंबर एक निवासी रितिक यादव के रूप में हुई है। उसके सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्थर से सिर पर वार करने के बाद नहर में कूदा रविवार सुबह करीब 11:30 बजे दन्नाहार थाना क्षेत्र में नहर के पास से गुजर रहे पुष्पेंद्र ने एक युवक को किनारे खड़ा देखा था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, युवक ने वहां पड़े पत्थर से अपने सिर पर दो-तीन बार वार किया। इसके बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर तक युवक का शरीर पानी की सतह पर दिखाई दिया, लेकिन फिर वह लापता हो गया। पुष्पेंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई। एनडीआरएफ ने भी चलाया सर्च ऑपरेशन युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। रविवार को काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें करीब 10:30 बजे उसका शव बरामद हुआ। 50 रुपये लेकर घर से निकला था रितिक पुलिस के अनुसार, रितिक बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वह रविवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से 50 रुपये लेकर निकला था। शहर के बहुमत चौराहे से रोडवेज बस में बैठकर सिंहपुर नहर के पास उतरा था। इसके बाद वह कुछ देर नहर किनारे खड़ा रहा। नहर में कूदने की वजह स्पष्ट नहीं पुलिस के मुताबिक, रितिक ने किन परिस्थितियों में नहर में छलांग लगाई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। उसके सिर पर मिले चोटों के निशानों को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User