डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने संविधान दिवस समारोह किया:सोनभद्र में वरिष्ठ अधिवक्ता और पत्रकार राम प्रसाद यादव सम्मानित
सोनभद्र में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता और पत्रकार राम प्रसाद यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अधिवक्ताओं ने संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन सिंह ने की। महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आत्मा है। यह हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना और उसके आदर्शों का पालन करना हर नागरिक का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। अधिवक्ता समाज संविधान और कानून के शासन की रक्षा में अहम भूमिका निभाता है। एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि संविधान शासन चलाने का दस्तावेज भर नहीं है। यह देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावना में दिए गए न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने जरूरी हैं। संविधान वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों को सम्मान से जीने और अपने अधिकारों की रक्षा करने का आधार देता है। वक्ताओं ने संविधान के मूल सिद्धांतों को अपनाने और उनके अनुरूप समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चौधरी यशवंत सिंह, राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद, रामगुल्ली, चतुर्भुज शर्मा, दशरथ यादव, उपेंद्रनाथ, टीटू प्रसाद गुप्ता, रोहित यादव और लाल बहादुर पाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)