मऊ के तिलसवां गोआश्रय में गोवर्धन पूजा:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई आरती, प्रकृति संरक्षण और गौसेवा का दिया संदेश
मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल पर मंगलवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोवर्धन पर्वत और गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा करहां मंडल अध्यक्ष एवं एडीओ पंचायत आदित्य सिंह की उपस्थिति में वैदिक ब्राह्मण विंध्याचल पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद गौ माता की आरती की गई। भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि गोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और गौसेवा से जुड़ा पर्व है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गीता देवी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, माधव सरोज, गोआश्रय स्थल के केयरटेकर और अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)