छात्र के बैग से बदमाशों ने पार किए 50 हजार:बैंक में फीस जमा करने गया था, मोबाइल शॉप के बाहर से उड़ायी रकम

Nov 17, 2026 - 19:20
0
छात्र के बैग से बदमाशों ने पार किए 50 हजार:बैंक में फीस जमा करने गया था, मोबाइल शॉप के बाहर से उड़ायी रकम
हनुमंत विहार में अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने सैनिक स्कूल के छात्र की बाइक के बैग से 50 हजार रुपये पार कर दिए। छात्र स्कूल फीस जमा करने एसबीआई की शाखा पहुंचा था, लेकिन लंच होने के कारण वह मोबाइल की दुकान पर चला गया। इसी दौरान पीछे से आए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। अमेठी के सैनिक स्कूल में 8वीं का छात्र है खाड़ेपुर योगेंद्र विहार निवासी आदर्श कुमार कुशवाहा प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। उनका बेटा अनंत अमेठी के गौरीगंज स्थित सैनिक स्कूल में आठवीं का छात्र है। दीपावली की छुट्टियों में वह घर आया था। मंगलवार दोपहर वह स्कूल फीस के 50 हजार रुपये जमा करने नौबस्ता हमीरपुर रोड स्थित एसबीआई की शाखा पहुंचा। बैंक में लंच होने के कारण वह चतुर्वेदी बिल्डिंग के पास एक दुकान पर मोबाइल ठीक कराने चला गया। उसने बाइक खड़ी की और दुकान के अंदर चला गया। इसी दौरान पीछा करते हुए पहुंचे अपाचे बाइक सवार आरोपियों ने उसकी बाइक के बैग में रखी पालीथीन निकाल ली और भाग निकले। पालीथीन में 50 हजार रुपये, आधार कार्ड और दो पासबुक रखी थीं। दुकानदार ने दी घटना की जानकारी मोबाइल ठीक कराने के बाद अनंत बाइक के पास पहुंचा तो एक दुकानदार ने उससे घटना के बारे में पूछा। इसके बाद उसे बैग से रुपये और अन्य सामान चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User