मेरठ जोन के 149 इंस्पेक्टरों के तबादले:चार जिलों के पुलिसकर्मियों को दूसरे जिलों में भेजा
मेरठ जोन के चार जिलों में तैनात 149 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इनमें मेरठ के 58, बुलंदशहर के 47, बागपत के 24 और हापुड़ के 20 इंस्पेक्टर शामिल हैं।
पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के बाद रविवार को ये आदेश जारी किए गए। पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके इंस्पेक्टरों के तबादले की प्रक्रिया के तहत यह फेरबदल हुआ है। आदेश पुलिस महानिरीक्षक स्थापना, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ के पत्रों के आधार पर जारी किए गए।
आदेश के मुताबिक, मेरठ से इंस्पेक्टरों को बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत भेजा गया है। दूसरे जिलों से भी इंस्पेक्टरों को मेरठ समेत अन्य जिलों में नई तैनाती दी गई है।
मेरठ से बुलंदशहर भेजे गए इंस्पेक्टरों में रमेश चंद्र शर्मा, हरिओम सिंह, शिव प्रकाश सिंह, रामवीर सिंह, विष्णु कौशिक, प्रतिमा सिंह, उत्तम सिंह राठौर, आदेश कौर, ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, राजपाल सिंह, महावीर सिंह, अतुल कुमार, कुलदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, सोमेश शुक्ला, विनय कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, बलराम सिंह, जयप्रकाश यादव, अशोक कुमार सोलंकी, सुमन कुमार सिंह, शैलेश कुमार, अखिलेश कुमार मिश्रा, विजय कुमार राय, पंकज कुमार सिंह, सुभाष चंद्र गौतम, उदयवीर सिंह, अरविंद कुमार, गौरव शर्मा, महकार हुसैन और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।
हापुड़ भेजे गए इंस्पेक्टरों में आनंद कुमार गौतम, सत्येंद्र कुमार, राजीव कुमार, अखिलेश कुमार, इलम सिंह, अजय पंवार, मोहन लाल, राजेश कुमार, देवेश कुमार, शत्रुघ्न यादव, रतनश सिंह, राजकुमार, सीता कुमारी और कृष्णपाल सिंह शामिल हैं।
बागपत भेजे गए इंस्पेक्टरों में संतोष कुमार, संजय कुमार पांडेय, राजेंद्र कुमार नागर, प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, संजीव कुमार चौहान, अनूप सिंह, प्रतिमा त्यागी, अनीता सिंह, अनिल कुमार सिंह और रामाकांत चौधरी शामिल हैं।
एडीजी भानुभस्कार ने आदेश जारी कर संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों को तबादला किए गए इंस्पेक्टरों को कार्यमुक्त कर नई तैनाती पर भेजने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)