आप बड़े हैंडसम हैं, फिल्मों में काम क्यों नहीं करते:मऊ में 8 साल की बच्ची ने अब्बास अंसारी कहा- आप हीरो लगते हैं
आप बड़े हैंडसम हैं, बिल्कुल हीरो की तरह लगते हैं! आप फिल्मों में काम क्यों नहीं करते?’ मऊ विधायक से 8 साल की बच्ची ये बातें कहीं। अब्बास अंसारी के साथ बच्ची की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग बच्ची के बेबाक अंदाज और उसके सवाल को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राजनीतिक गतिविधियों के बीच अब्बास अंसारी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आ रहे हैं। उनकी यह रील नेताओं के बदलते संवाद के तरीकों और सोशल मीडिया पर बढ़ती मौजूदगी की एक झलक पेश कर रही है। बच्ची के सवाल ने खींचा ध्यान वीडियो में बच्ची बिना किसी झिझक के विधायक से अपनी बात कहती नजर आती है। उसका सवाल और तारीफ करने का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। रील के जरिए लोगों से संवाद अब्बास अंसारी राजनीतिक गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। रील के जरिए लोगों से बातचीत और जुड़ाव बनाने की कोशिश दिखाई दे रही है। उनकी यह वीडियो भी इसी सिलसिले का हिस्सा है। 2027 चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर सक्रियता प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। ऐसे में नेताओं की सोशल मीडिया पर सक्रियता भी अहम मानी जा रही है। अब्बास अंसारी की यह रील भी इसी बदलते राजनीतिक माहौल के बीच चर्चा में आई है। लोकप्रियता का चुनावी असर देखना होगा सोशल मीडिया पर किसी वीडियो का वायरल होना और उसका चुनावी राजनीति पर असर पड़ना दो अलग-अलग बातें हैं। अब्बास अंसारी की इस रील को लोगों का कितना समर्थन मिलता है और उनकी डिजिटल मौजूदगी आगे किस तरह राजनीतिक संवाद का हिस्सा बनती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)