हरदोई भाजपा ने दो मोर्चों की जिला कार्यकारिणी घोषित की:किसान मोर्चा में 37, महिला मोर्चा में 33 सदस्य; जिलाध्यक्ष बोले-पार्टी की नीति जन-जन तक पहुंचाएं

Oct 28, 2026 - 20:30
0
हरदोई भाजपा ने दो मोर्चों की जिला कार्यकारिणी घोषित की:किसान मोर्चा में 37, महिला मोर्चा में 33 सदस्य; जिलाध्यक्ष बोले-पार्टी की नीति जन-जन तक पहुंचाएं
हरदोई में भाजपा ने बुधवार देर शाम 7 बजे किसान मोर्चा और महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित की। संगठन विस्तार के तहत किसान मोर्चा में 37 और महिला मोर्चा में 33 पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने दी। यह सूची भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन', किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह 'गुड्डू' और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा की सहमति व हस्ताक्षर से जारी की गई। महिला मोर्चा में तीन जिला महामंत्री नियुक्त महिला मोर्चा में गीता वर्मा, हर्षिता सिंह और साधना शुक्ला को जिला महामंत्री बनाया गया है। अनीता वर्मा, निशा कुशवाहा, आरती मिश्रा, आरती गुप्ता, अनीता गिहार, सुनीता मिश्रा, नीलम अग्रवाल और कृति वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। श्रुति अवस्थी को जिला कोषाध्यक्ष और अनीता अवस्थी को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। किसान मोर्चा में आठ जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा में नवीन पटेल, सुजीत सिंह और अभिषेक पाण्डेय को जिला महामंत्री बनाया गया है। जैनेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र राजपूत, संतोष पाण्डेय, सरदार अमरदीप, शोभित तोमर, रत्नेश सेंगर, पंकज अवस्थी और मानवेन्द्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवव्रत सिंह को जिला कोषाध्यक्ष और अमित बाजपेई को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह 'गुड्डू' ने कहा कि नई टीम किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से काम करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User