मेरठ में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज:नगर आयुक्त ने चार्ज और नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Nov 18, 2026 - 22:22
0
मेरठ में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज:नगर आयुक्त ने चार्ज और नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जनगणना के दूसरे चरण को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने अपने कैंप कार्यालय पर सभी चार्ज अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनगणना की तैयारियों और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक नोडल और संबंधित अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 200 गणना पूरी करना सुनिश्चित करें। इसके लिए काम की नियमित निगरानी भी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और गणना की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। फिलहाल 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए नगर निगम की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना में भाग लें। अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में लोगों को इसकी प्रक्रिया और महत्व की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 दिसंबर से घर-घर जाकर मकानों की गणना का काम शुरू होगा। इसके लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को पहले से तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि दोनों चरणों में काम समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाए, ताकि जनगणना के दौरान किसी भी परिवार की जानकारी छूटने न पाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User