डीसीएम में पीछे से घुसी कार, दोनों में आग लगी:बाराबंकी में 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब एक बजे कार डीसीएम में पीछे से घुस गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में सवार पांचों लोग बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। कार अयोध्या से लखनऊ जा रही थी। फतेह राइस मिल के सामने कार आगे चल रही डीसीएम से टकराई। कार का नंबर UP 52 DU 2237 और डीसीएम का नंबर UP 45 CP 0598 है। आग तेजी से फैलने पर कार सवारों ने गेट खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की। पांचों लोग समय रहते बाहर आ गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर सफदरगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग बुझाई। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के कारण अयोध्या से लखनऊ जाने वाले रास्ते पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने जली कार हटवाई, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)