मेरठ में ट्रक में घुसी सिपाही की कार:10 मीटर तक घसीटता रहा, लोगों ने खिड़की तोड़कर बाहर निकाला; एयरबैग खुलने से बची जान

Nov 06, 2026 - 12:09
0
मेरठ में ट्रक में घुसी सिपाही की कार:10 मीटर तक घसीटता रहा, लोगों ने खिड़की तोड़कर बाहर निकाला; एयरबैग खुलने से बची जान
मेरठ के दिल्ली रोड पर गुरुवार देर रात शाप्रिक्स मॉल के सामने तेज रफ्तार ब्रेजा कार सीमेंट से भरे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया। ट्रक चालक को हादसे का पता नहीं चला और वह कार को करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका। कार में दिल्ली पुलिस का सिपाही प्रमोद फंसा हुआ था। लोगों ने खिड़कियां तोड़कर उसे बाहर निकाला। टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई। उसके हाथ-पैर में चोट लगी है। परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक, सिपाही शराब के नशे में था। स्पीड ब्रेकर पर ट्रक ने लगाए ब्रेक, पीछे से टकराई कार जौनपुर निवासी महेश कुमार सीमेंट से भरा ट्रक लेकर गाजियाबाद से बिजनौर जा रहे थे। गुरुवार देर रात शाप्रिक्स मॉल के सामने स्पीड ब्रेकर आने पर उन्होंने ट्रक की रफ्तार कम करने के लिए ब्रेक लगाए। इसी दौरान परतापुर की तरफ से आ रही ब्रेजा कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार चला रहे प्रमोद ग्राम जैनपुर, रिठानी के रहने वाले हैं। टक्कर के बाद कार ट्रक के नीचे फंस गई। ट्रक चालक महेश को इसका पता नहीं चला और वह कार को कुछ दूर तक घसीटता रहा। लोगों ने खिड़की तोड़कर सिपाही को निकाला हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार ट्रक में फंसी होने के कारण सिपाही बाहर नहीं निकल पा रहा था। लोगों ने कार की खिड़कियां तोड़कर उसे बाहर निकाला। हादसे में एयरबैग खुलने से उसे बड़ी चोट से बचाव हुआ। ट्रक चालक हिरासत में, जाम खुलवाया सूचना पर शाप्रिक्स चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक महेश को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद दिल्ली रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। टीपीनगर थाना पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User