प्रयागराज में अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन 19 नवंबर को:42.195 और 21.097 किमी की दौड़, विजेताओं को 2 लाख का इनाम

Nov 06, 2026 - 12:09
0
प्रयागराज में अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन 19 नवंबर को:42.195 और 21.097 किमी की दौड़, विजेताओं को 2 लाख का इनाम
प्रयागराज में 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन का आयोजन 19 नवंबर 2026 को किया जाएगा। ऐतिहासिक स्थल आनंद भवन से प्रातः 6:30 बजे यह मैराथन शुरू होगी। इसमें देश और प्रदेशभर से कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय धावक और धाविकाएं हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई यह दौड़ मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समाप्त होगी। प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण अपराह्न 2:30 बजे किया जाएगा। इस मैराथन की महिला और पुरुष वर्ग के प्रथम विजेताओं को दो-दो लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक तथा प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। फुल मैराथन (42.195 किलोमीटर) के अंतर्गत प्रथम विजेता को 2,00,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1,00,000 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 75,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य 11 प्रतिभाशाली धावकों को 10,000-10,000 रुपये की सांत्वना राशि दी जाएगी। इसी प्रकार हाफ मैराथन (21.097 किलोमीटर) में प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये तय किया गया है, जबकि अन्य 3 सांत्वना पुरस्कारों के रूप में प्रत्येक को 5,100 रुपये दिए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल 9.70 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा इस आयोजन को लेकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि मैराथन के पंजीकरण किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया जा रहा है। मैराथन से जुड़ी अधिक जानकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम (कम्पनी बाग), प्रयागराज से प्राप्त की जा सकती है। इस प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक खेल सचिव व आईएएस सुहास एलवाई हैं, जबकि मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. इसके संरक्षक और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा इसके अध्यक्ष हैं। इसके अलावा पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया उपाध्यक्ष, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह आयोजन समिति के चेयरमैन और प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव आयोजन सचिव हैं। वहीं, उपक्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह को आयोजन उप-सचिव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User