झांसी में गिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटा, 3 लोग दबे:एक की रास्ते में मौत, दो मेडिकल कॉलेज रेफर; काली पहाड़ी गांव के पास हादसा
झांसी जिले के चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित काली पहाड़ी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, खजराहा बुजुर्ग गांव के निवासी जुगनू उर्फ लखन, संदीप अहिरवार और रूपेंद्र परिहार ट्रैक्टर में गिट्टी लादकर खजराहा बुजुर्ग से आरा मशीन की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर काली पहाड़ी गांव के समीप पहुंचा, अचानक चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते गिट्टी से भरी ट्रॉली समेत पूरा ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया। ट्रैक्टर में सवार तीनों लोग गिट्टी के नीचे दबे हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर में सवार तीनों लोग भारी गिट्टी और मलबे के नीचे दब गए। घटना के समय आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने जब हादसा देखा, तो वे तुरंत बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मलबे को हटाया और तीनों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है इसके बाद तुरंत एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालांकि, जुगनू उर्फ लखन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल संदीप अहिरवार और रूपेंद्र परिहार का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी नीरज सिंह लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। चौकी प्रभारी नीरज लोधी ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)