मेरठ में युवक ने तमंचे से गोली मारकर जान दी:करनावल में आंगन में मिला शव, घरेलू कलह की आशंका
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल कस्बे में शुक्रवार को मोहित (36) ने घर के आंगन में तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मोहित पुत्र कुशलपाल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर के आंगन में था। उसने तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद परिजन आंगन में पहुंचे। मोहित को खून से लथपथ देखकर उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मोहित को शराब पीने की लत थी। परिवार के लोग उसे शराब छोड़ने के लिए समझाते थे। इस बात को लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती थी। शुरुआती जानकारी में घरेलू कलह को घटना की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, मोहित ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी असली वजह अभी साफ नहीं है। सूचना मिलने पर सीओ सरधना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल देखा और परिवार के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और तमंचे की भी जांच की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)