महिला आयोग की सदस्य ने हमीरपुर में जनसुनवाई कीं:15 शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश; दो सरकारी योजनाओं के लिए 11 आवेदन मिले

Nov 20, 2026 - 19:56
0
महिला आयोग की सदस्य ने हमीरपुर में जनसुनवाई कीं:15 शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश; दो सरकारी योजनाओं के लिए 11 आवेदन मिले
हमीरपुर में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में महिला जनसुनवाई और महिला चौपाल हुई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं और 15 शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले के अलग-अलग इलाकों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। अनीता गुप्ता ने अधिकारियों से शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही न करने और महिलाओं को समय पर राहत देने को कहा। कार्यक्रम में महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविर भी लगाए गए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए छह और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिए पांच आवेदन मिले। दोनों योजनाओं के लिए कुल 11 आवेदन आए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी इंद्रपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User