खेत पर सरसों बोने गई युवती से मारपीट:पिता को भी पीटा, पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप; एसपी से शिकायत
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के नीबरी गांव में खेत पर सरसों बोने गई युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। युवती ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने, सड़क पर गिराकर कपड़े फाड़ने और लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। उसे बचाने पहुंचे पिता के साथ भी मारपीट की गई।
ग्राम नीबरी निवासी कल्पना देवी पुत्री सबरजीत ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 नवंबर को वह अपने खेत पर सरसों बोने गई थी। आरोप है कि गांव के योगेंद्र, विनोद कुमार, मूलचंद्र, निशू, सोनी और नीरज समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
कल्पना के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने उसे सड़क पर गिराकर कपड़े फाड़ दिए और लाठी-डंडों से पीटा। इससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। जानकारी मिलने पर पिता उसे बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
युवती ने बताया कि उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
उसका आरोप है कि घटना के बाद वह कोसमा चौकी और घिरोर थाने गई, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मेडिकल जांच कराने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)