महराजगंज में झगड़े में खौलता तेल फेंका, मां-बेटी झुलसीं:कोटवा पिपरिया गांव में देवरानी-जेठानी के बीच विवाद; जिला अस्पताल में भर्ती

Oct 29, 2026 - 17:04
0
महराजगंज में झगड़े में खौलता तेल फेंका, मां-बेटी झुलसीं:कोटवा पिपरिया गांव में देवरानी-जेठानी के बीच विवाद; जिला अस्पताल में भर्ती
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा पिपरिया गांव में गुरुवार को देवरानी और जेठानी के बीच विवाद के दौरान खौलता तेल फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में साजिदा और उनकी बेटी फातिमा गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में देवरानी और जेठानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान कड़ाही में खौलता तेल फेंक दिया गया। इसकी चपेट में आने से साजिदा और उनकी बेटी फातिमा झुलस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर गांव में चर्चा है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और खौलता तेल किसने फेंका, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का पता चल सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User