NCR में जहरीली होने लगी हवा, ग्रेप 1 लागू:रात का तापमान घटने से सर्द होने लगी रात, तापमान 19 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद में दीपावली से पहले ही प्रदूषण बढ़ने लगा है। जहां यूपी में एनसीआर के जिलों की हवा जहरीली होने लगी है। हापुड़ और बागपत का एक्यूआई रेड जोन में पहुंचा है। गाजियाबाद में प्रशासन ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेप 1 लागू कर दिया है। आने वाले दिनों में गाजियाबाद की हवा और भी जहरीली होने की संभावना है। बीतों वर्षो में गाजियाबाद की हवा देश में सबसे अधिक जहरीली होती रही है। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI ग्रेप 1 में लागू होने के नियम आज का तापमान जानिए गाजियाबाद में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां रात में सर्दी बढ़ने लगी है। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 30. 5डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा आज 7 किमी प्रति घंटा से बह रही है। पिछले 2 दिनों में तापमान सामान्य बना हुआ है। दिन में भी मौसम साफ रहेगा। अगले सप्ताह से तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मौसम में बदलाव के बीच गाजियाबाद और आसपास के जिलों में 25 अक्टूबर के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जहां रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। अब रात लंबी होने लगी हैं, सुबह धूप खिलने पर ही तापमान बढ़ रहा है, दिन के 3 बजे के बाद फिर तापमान में गिरावट आ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)