महराजगंज में आठ बीडीओ का तबादला:महेश कुमार परतावल के नए बीडीओ बने, अन्य अधिकारियों को अलग-अलग ब्लॉक की जिम्मेदारी

Nov 17, 2026 - 21:15
0
महराजगंज में आठ बीडीओ का तबादला:महेश कुमार परतावल के नए बीडीओ बने, अन्य अधिकारियों को अलग-अलग ब्लॉक की जिम्मेदारी
महराजगंज जिले में विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर आठ खंड विकास अधिकारियों की नई तैनाती की है। इस आदेश के तहत महेश कुमार को परतावल ब्लॉक का नया खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एनआरएलएम से संबद्ध थे। जारी आदेश के अनुसार, राधेश्याम को सदर, राजकुमार को नौतनवा, मृत्युंजय को मिठौरा, भवानी प्रसाद शुक्ल को लक्ष्मीपुर तथा कमलेश बहादुर सिंह को बृजमनगंज ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अमित कुमार पनियरा में तैनात रहेंगे और उन्हें घुघली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संतोष कुमार यादव निचलौल में तैनात रहेंगे और उन्हें सिसवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती वाले विकासखंड में कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User