मिर्जापुर में व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:घाटों पर उमड़ी भीड़, लोगों ने व्रतियों से आशीर्वाद लिया

Nov 16, 2026 - 09:29
0
मिर्जापुर में व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:घाटों पर उमड़ी भीड़, लोगों ने व्रतियों से आशीर्वाद लिया
मिर्जापुर में लोक आस्था, सूर्य उपासना और पवित्रता का महापर्व छठ सोमवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय छठ महोत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही गंगा घाटों और विभिन्न जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले कठिन व्रत का पारंपरिक रूप से समापन हुआ। तीन तस्वीरें देखें छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की भोर से ही गंगा घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में परिवार के सदस्यों के साथ पूजा सामग्री, फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य प्रसाद से सजे दउरा लेकर घाटों पर पहुंचीं। घाटों पर पहुंचकर व्रतियों ने स्नान किया और पानी में खड़े होकर उदीयमान भगवान सूर्य की आराधना की। सूर्य की पहली किरण के साथ ही अर्घ्य अर्पित करने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने छठी मैया के जयकारे लगाए और पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुरक्षा के लिहाज से सड़क से लेकर गंगा घाट तक पुलिस के जवान और सादे वर्दी में महिलाओं की तैनाती की गई थी। ठोल ताशा के साथ पहुंचे भक्तों ने नव ग्रहों के राजा सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पित कर नमन कर कृपा बनाए रखने की कामना की। छठ पूजा की कुछ और तस्वीरें देखें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User