मिठाई के डिब्बे में भगवान का मंदिर:दीप जला कर सकेंगे पूजा, गोरखपुर में दिवाली पर 'दरबार हैंपर' ने किया आकर्षित
गोरखपुर में दिवाली पर रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट देने के लिए बाजार में बेहद ही आकर्षक गिफ्ट हैंपर उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र 'दरबार हैंपर' है। जिसका बॉक्स खोलते ही एक सुंदर मंदिर देखने को मिलेगा। इसमें भगवान गणेश की प्रतिमा और उनके सामने मिट्टी के मटके में कैंडल लगा हुआ है। जिसे जलाकर आराम से पूजा किया जा सकता है। खास बात यह है कि मूर्ति के नीचे दो दराज भी हैं। एक में बाइट्स और दूसरे में ड्राई फ्रूट रखा हुआ है। इस गिफ्ट के डब्बे को वर्षों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। रॉयल है एलिफेंट गिफ्ट बॉक्स
दुकानदार पीयूष सोलानी ने बताया कि इस बार एलिफेंट गिफ्ट बॉक्स भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह देखने में बिल्कुल रॉयल लुक देता है। इसमें हाथियों की पीठ के ऊपर बने ट्रे में 6 तरह के ड्राई फ्रूट का बॉक्स रखा है। खरीदारों का मानना है कि हाथी मां लक्ष्मी की सवारी होती है , इसलिए इसे खरीदना शुभ होगा। पीकॉक बॉक्स है यूनिक
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पीकॉक बॉक्स भी काफी ज्यादा यूनिक है। इसकी डिजाइन की वजह से काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें ड्राई फ्रूट के डिब्बे और बाइट्स हैं। परंपरा से जोड़ता है वुडन ड्राइ फ्रूट बॉक्स
वहीं वुडन ड्राइ फ्रूट हैंपर भी देखने में बेहद आकर्षक है। इसे लकड़ी से बनाया गया है। जिसमें खूबसूरत कटिंग भी है। जो एक परंपरागत और पुरानी धरोहर का याद दिलाती है। बॉक्स खोलने पर अंदर ड्राई फ्रूट से भरे डिब्बे रखें हुए हैं। जिसे यह गिफ्ट के रूप में मिलेगा वह हमेशा के लिए डब्बे का इस्तेमाल कर सकता है। बोट और बकेट हैंपर भी बेहद आकर्षक
पीयूष का कहना है कि अलग- अलग तरह के ड्राई फ्रूट बॉक्स के अलावा बोट और बकेट हैंपर भी का डिमांड भी काफी ज्यादा है। इसमें चॉकलेट, स्नैक्स, मिठाइयां और सॉफ्ट ड्रिंक्स एक साथ आकर्षक ढंग से पैक किए हुए हैं। इसके अलावा लोग अपने पसंद के हिसाब से भी चीजें डलवा सकते हैं। इसकी पैकिंग और सजावट लोगों को बहुत पसंद आ रही। किड्स स्पेशल हैंपर भी उपलब्ध
बच्चों की दिवाली भी खास बनाने के लिए किड्स स्पेशल हैंपर भी बाजार में उपलब्ध हैं। जिसमें उनके पसंद की सभी चीजें पैक की गई हैं। इसमें चिप्स, कई तरह के चॉकलेट और अन्य चीजें पैक की गई हैं। पीयूष का कहना है कि इसके अलावा ड्राई फ्रूट ट्रे, नंदी हैंपर, मखमल बॉक्स, प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स, कैरी बैग हैंपर, जूट ड्राई फ्रूट बॉक्स और अन्य की भी बिक्री बहुत ज्यादा हो रही है। लोग अपने- अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)