मंच पर जीवंत हुई कर्ण की वीरता और दानशीलता:लखनऊ में कर्णगाथा का मंचन, मित्रता का समर्पण देख भावुक हुए दर्शक

Nov 21, 2026 - 00:00
0
मंच पर जीवंत हुई कर्ण की वीरता और दानशीलता:लखनऊ में कर्णगाथा का मंचन, मित्रता का समर्पण देख भावुक हुए दर्शक
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में गुरुवार को नाटक ‘कर्ण गाथा’ का मंचन हुआ। इसमें महाभारत के महान योद्धा कर्ण की वीरता, दानशीलता और जीवन के संघर्षों को मंच पर जीवंत किया गया। अपने ही भाइयों से युद्ध की पीड़ा, गुरु परशुराम का शाप, मित्रता के प्रति समर्पण और अंतिम समय तक दान देने के प्रसंगों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। सुगत संस्था की ओर से महाकवि भास के संस्कृत नाटक ‘कर्णभारम्’ के हिंदी रूपांतरण की प्रस्तुति दी गई। युद्ध के 16वें दिन से शुरू हुई कहानी नाटक की शुरुआत महाभारत युद्ध के 16वें दिन से होती है। द्रोणाचार्य के वीरगति प्राप्त करने के बाद कर्ण को कौरव सेना का सेनापति बनाया जाता है। सारथी शल्य के साथ रणभूमि की ओर जाते हुए कर्ण अपने जीवन के बीते प्रसंग याद करते हैं। उन्हें इस बात की पीड़ा है कि जिस पांडव परिवार से उनका रिश्ता है, उसी के खिलाफ उन्हें युद्ध करना पड़ रहा है। कवच-कुंडल दान करने का प्रसंग दिखाया संवादों के जरिए गुरु परशुराम के शाप, माता कुंती से मुलाकात और इंद्र के वेश बदलकर कवच-कुंडल मांगने के प्रसंग दिखाए गए। कुंती को दिए वचन के अनुसार कर्ण अर्जुन को छोड़कर उनके अन्य चार पुत्रों को न मारने का संकल्प लेते हैं। वहीं, इंद्र को अपने जन्मजात कवच-कुंडल दान करने का दृश्य भी प्रभावशाली रहा। अंतिम समय में भी नहीं छोड़ी दानशीलता नाटक का सबसे मार्मिक दृश्य कर्ण के अंतिम समय का रहा। युद्ध के दौरान रथ का पहिया जमीन में धंस जाता है। अर्जुन के बाण से घायल होने के बाद भी कर्ण अपनी दानशीलता नहीं छोड़ते। कृष्ण और अर्जुन के वेश में आए याचकों को वे अपना सोने का दांत तक दान कर देते हैं। एकांकी को दिया पूर्ण नाटक का रूप निर्देशक आदित्य कुमार शर्मा 'लिफ्टन' ने बताया कि महाकवि भास की मूल रचना एकांकी है, जिसमें कर्ण और शल्य के संवाद हैं। इसे पूर्ण नाटक का रूप देने के लिए कर्ण के जीवन के अन्य महत्वपूर्ण प्रसंग भी जोड़े गए। संस्कृत विद्वान संतोष त्रिपाठी ने इसका संस्कृत रूपांतरण और हिंदी अनुवाद किया। मंचन में मनदीप मौर्य और आकाश शुक्ला ने कर्ण, सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने शल्य, मनोज तिवारी ने कृष्ण, अनामिका सिंह ने कुंती और अमित पांडेय ने परशुराम की भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User