मंदिर के पास खुलेआम जुआ खेलते लोगों का वीडियो:जालौन में दूर-दराज से पहुंचते हैं जुआरी, पुलिस कराएगी पहचान

Nov 21, 2026 - 16:13
0
मंदिर के पास खुलेआम जुआ खेलते लोगों का वीडियो:जालौन में दूर-दराज से पहुंचते हैं जुआरी, पुलिस कराएगी पहचान
जालौन के कोंच नगर में जुए के अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर स्थित शीतला माता मंदिर के पास जुआरियों की फड़ सजने और खुलेआम हजारों रुपये के दांव लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे सामने आया। वीडियो हाल का बताया जा रहा है, जिसमें कई लोग एक स्थान पर बैठकर रुपये लगाते हुए जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फड़ पर जुआ खेलने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ सफेदपोश लोगों के संरक्षण में जुए का यह खेल संचालित हो रहा है। वहीं, पुलिस की अनदेखी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चलने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस जुआ खेलने और खिलवाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। इस मामले में कोंच सर्कल के क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर लोगों की पहचान करा कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User