पाइपलाइन फटने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था:मरम्मत के चलते वन-वे किया रास्ता, राहगीर भी परेशान
बुढ़ाना गेट स्थित एनवाई सिनेमा के पास शुक्रवार रात पाइपलाइन फटने से सड़क पर पानी भर गया। रातभर पाइपलाइन से पानी निकलकर सड़क पर फैलता रहा। इससे इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सुबह के समय सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। यह रास्ता छतरी वाले पीर की तरफ भी जाता है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अब सड़क से पानी हटा दिया गया है और पाइपलाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते रास्ते पर वाहनों की आवाजाही सामान्य नहीं हो पाई है। फिलहाल सभी वाहनों को एक ही तरफ से निकाला जा रहा है। दोनों ओर से आने वाले वाहन एक ही रास्ते पर पहुंच रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है। इस कारण वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। बुढ़ाना गेट से छतरी वाले पीर की ओर जाने वाला मार्ग भी व्यस्त रहता है। ऐसे में पाइपलाइन फटने के बाद यहां यातायात का दबाव और बढ़ गया है। दोपहिया, कार और अन्य वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हो रही है। पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, सड़क पर पानी भरने से आसपास की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई। अब पानी हटने के बाद लोगों को पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने और रास्ते पर यातायात सामान्य होने का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)