सीतापुर में ज्वेलर्स की दुकान से 4-सोने की चेन चोरी:12 घंटे बाद पुलिस ने चार टीमें लगाईं; दुकान के CCTV में कैद हुए बदमाश

Nov 22, 2026 - 08:48
0
सीतापुर में ज्वेलर्स की दुकान से 4-सोने की चेन चोरी:12 घंटे बाद पुलिस ने चार टीमें लगाईं; दुकान के CCTV में कैद हुए बदमाश
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान से चार सोने की चेन चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने चार टीमें लगाई हैं। वारदात के करीब 12 घंटे बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फुटेज में बदमाशों की तस्वीर साफ दिखाई देने के बाद पुलिस बाजार में लगे अन्य कैमरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अंगूठी दिखाने के बहाने दुकान में पहुंचे मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र स्थित राठौर ज्वैलर्स की दुकान पर लाल रंग की पल्सर बाइक से दो युवक पहुंचे। दोनों ने दुकान संचालक दिलीप राठौर से सोने की चेन दिखाने को कहा। इसके बाद बदमाशों ने अंगूठी दिखाने की बात कही। दिलीप राठौर अंगूठी निकालने लगे, इसी दौरान दोनों युवक मौका देखकर चार सोने की चेन जेब में रखकर फरार हो गए। वारदात के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। CCTV फुटेज में कैद हुए बदमाश सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फुटेज में दोनों बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब बाजार और आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के भागने का रास्ता और उनकी पहचान की जा सके। चार टीमें तलाश में जुटीं सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाल पल्सर बाइक और बदमाशों की सुरागरसी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User