मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट:पुलिस ने 16 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया

Nov 10, 2026 - 12:52
0
मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट:पुलिस ने 16 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया
मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ओवा में ऐंचा दाऊजी मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। जमीन जोतने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल होता रहा। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ग्राम ओवा में ऐंचा दाऊजी मंदिर की जमीन के समीप स्थित भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोगों ने जमीन पर जुताई शुरू कर दी। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकल आए। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। काफी देर तक चले इस संघर्ष के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। बताया गया है कि शेरगढ़ थाना पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 16 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जमीन पर कब्जे और जुताई को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User