मंत्री संजय निषाद ने इशारों में बोल राजभर पर हमला:आजमगढ़ की अतरौलिया सीट पर बोले मंत्री कुछ लोग गलतफहमी पाले हैं, एक सीट पर लड़ना चाहते हैं

Nov 22, 2026 - 19:01
0
मंत्री संजय निषाद ने इशारों में बोल राजभर पर हमला:आजमगढ़ की अतरौलिया सीट पर बोले मंत्री कुछ लोग गलतफहमी पाले हैं, एक सीट पर लड़ना चाहते हैं
आजमगढ़ के अतरौलिया दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने इशारों इशारों में सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला। सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हम सभी लोग एनडीए के साथी हैं। अतरौलिया विधानसभा हमें छोड़ना नहीं है। यह निषाद पार्टी की सीट है। निषाद पार्टी कल भी थी। आज भी रहेगी पर कुछ लोग गलतफहमी पाल लिए हैं। पूरा प्रदेश छोड़कर एक ही सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमसे ससम्मान सीट मांगी थी। हमने मंझवा और कटेहरी सीट जीत कर दिया था। मंत्री संजय निषाद ने यूपी की कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि 2017 के पहले यूपी की हाल खराब थी। जो भी माफिया थे या तो आज मिट्टी में मिल गए या जहन्नुम चले गए। 2022 में अतरौलिया में मिले थे सबसे अधिक वोट 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सबसे अधिक वोट 2022 के चुनाव में निषाद पार्टी को आजमगढ़ की अतरौलिया सीट पर मिले थे। आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर भले ही समाजवादी पार्टी चुनाव जीत गई हो। पर लोक तंत्र में सबसे अधिक वोट जहां मिलता है जिस पार्टी को मिलता है वह बहुमत माना जाता है। बताते चले की 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत सिंह अतरौलिया से प्रत्याशी थे। सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हम लोग किसी को छेड़ते नहीं और जो हमें छेड़ते हैं। हम उन्हें छोड़ने भी नहीं। मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हम अभी जीत की बात कर रहे हैं। अगली बार सीट की बात करेंगे। अग्नि वीर योजना के बारे में सरकार के मंत्री ने कहा कि अग्नि वीर योजना राष्ट्रवाद का मामला है। गरीबी एक बीमारी जिसका समाधान समझदारी आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र के भोजपुरी स्थित कांटा वाली बाग में निषाद पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार महासम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि हमारे समाज में गरीबी एक बीमारी है। जिसका समाधान समझदारी है। इसके लिए हमारे समाज के लोगों को बढ़-कर के शिक्षा को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारी समाज के लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। मगर मैं उन्हें बता दूं जो लोग हमारा झंडा उठा लिए हैं। वह हमारे भाई हैं और जो नहीं उठाएं वह हमारे लिए कसाई हैं। आज यादव समाज के लोग एकजुट होकर सपा को वोट कर रहे हैं। अनुसूचित जाति के लोग एकजुट होकर के हाथी को वोट कर रहे हैं। मगर हमारा समाज 18 प्रतिशत होने के बावजूद अपनी पहचान नहीं बना पाया। सरकार के मंत्री संजय निषाद ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि 25 करोड़ रुपए सालाना बजट योगी मोदी ने हमारे समाज के लोगों को पढ़ाई लिखाई के लिए दे रहा है। जिससे कि वह पढ़ लिखकर अपनी पहचान बनाएं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User