शराब से भरा ट्रक डिवाइडर की ओर पलटा:हापुड़ में NH-09 पर बोतलें बिखरीं, ड्राइवर केबिन में फंसा
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे (एनएच-09) पर रविवार शाम करीब 5 बजे शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ओर पलट गया। ट्रक में लदी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। चालक केबिन में फंस गया था। पुलिस ने उसे निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। पढ़िए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, थाना बाबूगढ़ की हाईवे मोबाइल को सूचना मिली कि मोहननगर (गाजियाबाद) से देवरिया जा रहा ट्रक एनएच-09 पर पलट गया है। चालक युधवीर पुत्र सतवीर, निवासी मुरादनगर, गाजियाबाद केबिन में फंसा था। बाबूगढ़ पुलिस ने उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आबकारी विभाग को हादसे की सूचना दी। आबकारी निरीक्षक हिमांशु कुमार को जरूरी कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया गया। ट्रक मालिक को भी घटना की जानकारी दी गई। सड़क पर बिखरी शराब और पलटे ट्रक से हाईवे पर यातायात पर असर पड़ा। यातायात सामान्य करने के लिए एनएच-09 की टीम को मौके पर बुलाया गया। क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा कराया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फ़िलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)