मोबाइल-दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर में 3.5 लाख के 22 मोबाइल बरामद, चोरी में इस्तेमाल सब्बल और बाइक भी बरामद

Nov 07, 2026 - 17:47
0
मोबाइल-दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर में 3.5 लाख के 22 मोबाइल बरामद, चोरी में इस्तेमाल सब्बल और बाइक भी बरामद
सीतापुर के महमूदाबाद में मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। महमूदाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पैंतेपुर नहर पुलिया के पास कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 3.5 लाख रुपए कीमत के 22 मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल लोहे का सब्बल और एक बाइक मिली। सभी आरोपी बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं। 21 अक्टूबर की रात महमूदाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर में न्यू नेशनल मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। चोर दुकान के पीछे सेंध लगाकर मोबाइल फोन, कागजात और पार्ट्स ले गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल की। बरामद 22 मोबाइल के आईएमईआई नंबर दुकानदार की दी सूची से मिलान करने पर सही पाए गए। आरोपियों की पहचान महेश, मनोज और बृजेश निवासी रसूलपुर, थाना फतेहपुर; उदयराज निवासी नन्दरासी, थाना फतेहपुर; और मंगलम मिश्रा निवासी कोलदहा, थाना हैदरगढ़, जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि महेश के खिलाफ बाराबंकी और सीतापुर में चोरी, नकबजनी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने दर्ज केस में बरामदगी से जुड़ी धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User