बहराइच में शहीदों की याद में जलाए 501 दीप:प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास ने दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
बहराइच में दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम पांच बजे शहीद स्मारक स्थल पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 501 दीप जलाकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों और सीमाओं की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले जवानों को नमन किया गया। न्यास के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठन पिछले 10 वर्षों से दीपावली से एक दिन पहले शहीदों की स्मृति में दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। आजादी के लिए फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारियों और देश की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले जवानों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान की वजह से ही आज हम आजादी और सुरक्षा के साथ त्योहार मना रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक घनश्याम वाजपेई, प्रदेश महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष एकता जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनंतराम निषाद मौजूद रहे। इसके अलावा रोहित वर्मा, रिशु चौधरी, कृष्ण कुमार मिश्र, बजरंगबली पाठक, सुरेश श्रीवास्तव, राजकिशोर, राजन शुक्ल, अशोक मद्धेशिया, राकेशनाथ त्रिपाठी, मंजू निगम, सुष्मिता वर्मा, हफीजा, अमरीश सिंह, शंभू पाण्डेय, सिद्धांत पाण्डेय, शिवेंद्र प्रताप सिंह, शशि गुप्ता, पुंडरीक पाण्डेय, आदर्श शुक्ल, शिवम और अम्बरीष शुक्ल सहित अधिवक्ता और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)