भदोही में 30 अक्टूबर को 68 वाहनों की नीलामी:जीएसटी नंबर वाले बोलीदाता ही ले सकेंगे हिस्सा, 4 थानों के वाहन शामिल

Oct 29, 2026 - 16:48
0
भदोही में 30 अक्टूबर को 68 वाहनों की नीलामी:जीएसटी नंबर वाले बोलीदाता ही ले सकेंगे हिस्सा, 4 थानों के वाहन शामिल
भदोही में ऑपरेशन क्लीन-2 के तहत 30 अक्टूबर 2026 को 68 वाहनों की नीलामी की जाएगी। नीलामी सुबह 10 बजे थाना ऊंज के नवधन यार्ड में होगी। इसमें गोपीगंज, ज्ञानपुर, ऊंज और चौरी थानों में विभिन्न मामलों में खड़े वाहन शामिल हैं। गोपीगंज थाने के सबसे ज्यादा वाहन नीलामी में गोपीगंज थाने के 43, ज्ञानपुर के 18, ऊंज के चार और चौरी थाने के तीन वाहन शामिल किए गए हैं। ये वाहन मुकदमों, मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) और लावारिस मामलों से संबंधित हैं। रजिस्टर्ड फर्म और जीएसटी नंबर अनिवार्य पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के अभियान के तहत यह नीलामी पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की निगरानी में कराई जाएगी। नीलामी में केवल पंजीकृत फर्म और जीएसटी नंबर वाले बोलीदाता ही हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए निर्धारित टोकन मनी जमा करना अनिवार्य होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User