मऊ में छठ पर दो दिन बदला रहेगा ट्रैफिक रूट:दोपहर 1 शाम 7 बजे तक डायवर्जन, 16 को सुबह 4 बजे से पूजा समाप्ति तक

Nov 15, 2026 - 13:26
0
मऊ में छठ पर दो दिन बदला रहेगा ट्रैफिक रूट:दोपहर 1 शाम 7 बजे तक डायवर्जन, 16 को सुबह 4 बजे से पूजा समाप्ति तक
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मऊ यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। रविवार 15 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इसके बाद 16 नवंबर को सुबह 4 बजे से छठ पूजा की समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, इस दौरान तीन पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचने की अपील की है। श्रद्धालुओं से भी यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया है, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User