मथुरा में मिठाई-दूध की दुकानों पर छापे, 12 नमूने लिए:बर्फी, पनीर, खोआ और मलाई लड्डू के सैंपल लैब भेजे

Oct 29, 2026 - 19:44
0
मथुरा में मिठाई-दूध की दुकानों पर छापे, 12 नमूने लिए:बर्फी, पनीर, खोआ और मलाई लड्डू के सैंपल लैब भेजे
मथुरा में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को डेयरी और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने दूध, पनीर, बर्फी, खोआ समेत 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डेयरी और मिठाई की दुकानों से लिए नमूने खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में जांच की। टीम ने बाजना स्थित नैना डेयरी से दूध और बांके बिहारी डेयरी से पनीर का नमूना लिया। सुभाष डेयरी से दूध और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। मांट रोड स्थित राया के गंगा स्वीट सेंटर से बर्फी और बांके बिहारी स्वीट सेंटर से मलाई लड्डू का नमूना लिया गया। राधाकुंड, गोवर्धन से भी बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। खोआ, डोडा बर्फी और नमकीन की भी जांच कृष्णा नगर स्थित मोहन मिष्ठान भंडार से खोआ, डोडा बर्फी और खोआ बर्फी के नमूने लिए गए। टाउनशिप क्षेत्र से पेड़े का नमूना लिया गया, जबकि होलीगेट स्थित कन्हैया लाल नमकीन वाले की दुकान से नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया। विभाग के अनुसार, त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया। सभी 12 नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह, रीना शर्मा, अरुण कुमार, नेहा और दिनेश कुमार भारती कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे। अधिकारियों के मुताबिक, प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User