अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हाईवे पर डायवर्जन:संतकबीर नगर में बड़े वाहन सेमरियावां और महादेवा होकर भेजे जा रहे

Nov 24, 2026 - 09:13
0
अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हाईवे पर डायवर्जन:संतकबीर नगर में बड़े वाहन सेमरियावां और महादेवा होकर भेजे जा रहे
संतकबीरनगर जिले में आज रूट डायवर्जन है। अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर भीड़ को देखते हुए सोमवार सुबह से ही संतकबीर नगर जिले में हाईवे पर बड़े वाहनों का रास्ता बदला गया है। छोटे वाहनों और परिवहन निगम की बसों को सीधे आने-जाने की छूट दी गई है। जिले की पश्चिमी सीमा पर टेमा रहमत चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों को रोका जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चौराहे और पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाए हैं। बड़े वाहनों को सेमरियावां और महादेवा होकर भेजा जा रहा है। कार्तिक स्नान अयोध्या के कार्तिक मेले का आखिरी पर्व है। इस मौके पर सरयू में स्नान के लिए कई लाख लोग अयोध्या पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नेशनल हाईवे से बड़े वाहनों के गुजरने पर रोक लगाई गई है। ट्रक, ट्रेलर और अन्य बड़े पार्सल वाहन डायवर्ट किए जा रहे हैं। डायवर्जन के तहत बड़े वाहनों को दुर्गा मंदिर से बांसी और डुमरियागंज होकर लखनऊ भेजा जा रहा है। आगे आ रहे वाहनों को टेमा रहमत चौराहे से सेमरियावां, नंदौर, बांसी और बलरामपुर के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है। कुछ वाहनों को मुंडेरवा, महादेवा, कलवारी, अंबेडकर नगर और सुलतानपुर होकर लखनऊ भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User